फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद खाली हो जाएगा मेडिकल कॉलेज का गायनी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा का गायनी विभाग एक महीने के बाद फिर खाली हो जाएगा। इस विभाग में सरकार ने डेपुटेशन पर एक महीने के लिए दो विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई है। महीने के बाद दोनों विशेषज्ञ अपने मूल स्थान टांडा और आईजीएमसी लौट जाएंगे। इसके बाद जिले की हजारों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य राम भरोसे हो जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से रोजाना प्रसव के ऑपरेशन करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं को टांडा रेफर किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा पनप रहा था। इसकी भनक लगते ही सरकार ने यहां डेपुटेशन पर दो विशेषज्ञों की ड्यूटी लगा दी। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए टांडा नहीं भेजा जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था मात्र एक महीने के लिए की गई है। उसके बाद दोबारा से महिलाओं को ऑपरेशन के लिए टांडा रेफर किया जाएगा।
हैैरानी इस बात की है कि यह चुनावी वर्ष है, लेकिन विपक्ष और पक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर मौन धारण कर बैठे हैं। सदर के भाजपा विधायक सरकार से नियमित विशेषज्ञ लाने में नाकाम हो रहे हैं तो वहीं विपक्ष के नेता इस मुद्दे को उछालने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। हाल ही में जब मुख्यमंत्री चंबा आए थे तो किसी भी विपक्षी दल ने इस मुद्दे पर विरोध करने की जहमत नहीं उठाई। इससे यही लगता है कि चंबा में भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में दोस्ताना मैच खेल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

-सरकार ने चंबा में डेपुटेेशन पर दो गायनी विशेषज्ञों की एक महीने के लिए ड्यूटी लगाई है। सरकार से यहां नियमित विशेषज्ञ तैनात करने की मांग की गई है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही चंबा में नियमित विशेषज्ञों की तैनाती करेगी।
विज्ञापन

डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें