फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: थाने से भागे आरोपी को पकड़ेंगे, फिर जवाब देंगे पुलिस कर्मी

Wed, 26 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बाइक चोरी के आरोपी मानविंद्र के थाने से भागने के मामले ने पुलिस प्रशासन में खलबली मचा दी है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी, केस आयु और थाना मुंशी से जवाब मांगा गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इन कर्मियों ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करने और इसके बाद रिपोर्ट सौंपने का दावा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अगस्त में बाइक चोरी की शिकायत मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बाइक के बारे में भी जानकारी दी और पुलिस ने उसकी शिनाख्त पर बाइक बरामद कर ली। 20 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी पेट दर्द का बहाना बनाकर ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक से शौच जाने की इजाजत मांगने लगा। जैसे ही गृह रक्षक ने उसे जाने दिया, आरोपी ने उसे धक्का मारा और दीवार से छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाइट मुंशी को सस्पेंड कर दिया और गृह रक्षक को थाने या चौकियों में ड्यूटी करने से रोक दिया। इसके अलावा, थाना प्रभारी, केस आयु और नाइट मुंशी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी रंजन शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की धरपकड़ में तेजी लाने की बात की है और जल्द ही नोटिस का जवाब प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें