फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 रूटों पर थमे रहे एचआरटीसी बसों के पहिये

विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को 38 रूटों पर एचआरटीसी बसों के पहिये थमे रहे। बसों के निर्धारित रूटों पर न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी यात्री बसों के लिए भटकते रहे। बसों के समयानुसार न आने से मजबूरन यात्रियों को निजी वाहन हायर कर ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के अधिकांश रूटों पर बस सेवाओं के बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ी लगाकर परिवारों का पालन-पोषण करने वाले लोगों को वाहनों में लिफ्ट लेकर ही अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। यात्रियों को उम्मीद थी कि मंगलवार को रैली पर गई बसें लौट आएंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल, मंगलवार को भी यात्री निजी बसों के सहारे रहे।
गौरतलब है कि जिले से 62 एचआरटीसी बसें मंडी में आयोजित प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के जश्न के लिए बुक की गई थीं। बसों के मंगलवार को लौटने की उम्मीद थी लेकिन बसें चंबा नहीं पहुंच पाई। आरएम चंबा राजन जम्वाल का कहना है कि बसें मंगलवार को नहीं लौटीं। कहा कि 38 रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें