फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े अठारह करोड़ से बुझेगी 182 गांवों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत 13 पंचायतों को अब पानी की किल्लत महसूस नहीं होगी। जलशक्ति विभाग सिहुंता की ओर से क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब बीस प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है। यह निर्माण कार्य नवंबर 2021 में शुरू हुआ था जबकि, अक्तूबर 2023 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पेयजल योजना का कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को भरपूर पानी की आपूर्ति होगी। बिट्ठल उठाऊ पेयजल योजना के तहत सरकार की ओर से करीब साढ़े 18 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इस योजना से ग्राम पंचायत टिकरी, खरगट, गरनोटा, कामला, सिहुंता, छलाड़ा, समोट, टुंडी, खनोड़ा, तुरपड़ा, धरूं, जोलना और मोरठू के 182 गांवों की 17 हजार आबादी लाभान्वित होगी।
विभाग की ओर से 21 जल टैंकों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में होगा। रमेश कुमार, सुरेश कुुमार, राज कुमार, विजय कुमार, किशन कुमार, शक्ति प्रसाद, उत्तम दास आदि का कहना है कि योजना का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। जलशक्ति विभाग उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योजना से करीब 17000 की आबादी लाभान्वित होगी। अक्तूबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें