फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो ने तैयारी कर ली है। लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिक सवारियों वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने चंबा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह बस सायं 5:40 बजे चंबा से दिल्ली के लिए चलेगी, जो सुबह नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि, सुबह 8:10 बजे दिल्ली से चंबा के लिए वोल्वो चलेगी। कुल मिलाकर एचआरटीसी प्रबंधन ने सवारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वोल्वो सेवा शुरू की है। गौरतलब है कि कोरोना काल में एचआरटीसी प्रबंधन को भी घाटा उठाना पड़ा है। कोविड संकट के बाद बिगड़ी व्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत बाकायदा एचआरटीसी प्रबंधन को अपने आलाधिकारियों से भी अनुमति मिल रही है। एचआरटीसी चंबा डिपो की वोल्वो सेवा के करीब एक माह बाद फिर से शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
वोल्वो की बुकिंग के लिए यात्री ऑनलाइन और काउंटर पर भी अपनी टिकटें सुनिश्चित करवा सकते हैं। बसों में होने वाली ओवरलोडिंग को रोकने के लिए बाकायदा एचआरटीसी प्रबंधन ने विभिन्न रूटों पर निरीक्षकों और अन्य फ्लाइंग स्क्वायड भी तैनात कर दिए हैं। प्रबंधन की ओर से वोल्वो सेवा को शुरू करने से अब जहां लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा तो वहीं इससे प्रबंधन की आमदन में भी इजाफा होगा। आरएम चंबा राजन जम्वाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य पर चंबा-शिमला सुबह चार बजे की बस सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें