फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों का लालच देकर शातिर महिला ने उड़ाए गहने

विज्ञापन
Vicious woman blew jewelry by luring money
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पुराने गहनों के ज्यादा पैसे देने का प्रलोभन देकर एक प्रवासी महिला सलूणी क्षेत्र की चार महिलाओं के सोने के आभूषण उड़ाकर फरार हो गई। यह घटना विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत की है। यहां बाहरी राज्य से आई एक महिला ने बड़ी चतुराई के साथ चार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को महिला ने गांव में जाकर इन महिलाओं से पुराने बर्तन लिए और उसके बदले में उन्हें पैसे दिए।
विज्ञापन

18 नवंबर को वह महिला दोबारा गांव पहुंची और उन महिलाओं को पुराने बर्तनों के अलावा चांदी के पुराने गहने बेचने पर ज्यादा पैसे देने का लालच दिया। उसके बाद महिलाओं ने अपने घर में रखे चांदी के पुराने आभूषण महिला को दे दिए और उनके बदले उन्हें पैसे भी दिए गए। जब उसे लगा कि चार महिलाओं को उस पर पूरा भरोसा हो चुका है तो वह सोमवार को दोबारा उनके घर गई और सोने के आभूषण दिखाने को कहा। साथ में लालच दिया कि इन आभूषणों के बदले में उन्हें बहुत पैसे मिलेंगे। महिलाओं ने लालच में आकर अपने सोने के आभूषण महिला को दे दिए।
शातिर महिला अपने साथ उन आभूषणों को लेकर चली गई और अगले दिन पैसे देने का वादा कर गई। जब अगले दिन महिला नहीं लौटी तो चारों महिलाओं को चिंता सताने लगी। तलाश करने पर भी महिला का सुराग नहीं लगा। बुधवार को महिलाओं ने सलूणी चौकी में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि शातिर महिला ने चार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। कहा कि
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला की पहचान की जा रही है। जल्द ठगी करने वाली महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि वे इस तरह किसी अजनबी को अपने गहने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें