फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोली-हिलिंग रूट पर बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत चोली-हिलिंग रूट पर ग्रामीण निजी टैक्सियों में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मार्च 2020 से इस रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा बंद पड़ी है। हालांकि, एक माह पहले एचआरटीसी ने इस रूट पर ट्रैवलर बस सेवा शुरू की लेकिन दो दिन बाद ही यह सेवा बंद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत लामू और क्वांरसी की करीब तीन हजार की आबादी को लाभ मिलता है लेकिन बस सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों को निजी वाहनों में भारी-भरकम किराया चुकाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। ग्रामीणों राजेश कुमार, उत्तम, रत्न लाल, प्यार चंद, किशोरी लाल, कमल कुमार, सुरेश और पवन कुमार का कहना है कि एक तरफ सरकार गांव-गांव तक बस सुविधा मुहैया करवाने के दावे करती है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में सरकार के ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को आवाजाही करने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द बस सेवा बहाल की जाए। कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा साहिल कपूर ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि जल्द बस सेवा बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें