फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कसाकड़ा मार्ग पर फिर से दौड़ने लगे वाहन, राहगीरों की राह नहीं आसान

Fri, 12 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कसाकड़ा मार्ग से आवाजाही करते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। दिन : शुक्रवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : कसाकड़ा मार्ग प्रशासन ने हाल ही में कसाकड़ा मार्ग पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है। इन आदेशों पर किस तरह अमल किया जा रहा है, इसको लेकर संवाददाता की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सुबह के 10 बजे रहे हैं। शहर के समीप मार्ग पर पहले की तरह दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। दुकानदार सामान बाहर रख चुके हैं। राहगीर खुद को वाहनों और सड़क पर रखे सामान से बचते-बचाते आ रहे हैं।
यह मार्ग पहले से ही संकीर्ण है। अब दोपहिया वाहनों की आवाजाही फिर शुरू होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां पर लगाए बैरिकेड्स हटा दिए हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक इसी तरह की स्थिति रही। इस दौरान एक राहगीर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्टैंड तत्वाणी शिफ्ट हुए दस साल बीत गए हैं। तबसे इसी मार्ग से अधिकतर लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

एक अन्य राहगीर महिंद्र सिंह ने बताया कि यह न्यू बस स्टैंड से मुख्यालय पहुंचने का शॉर्टकट है, लेकिन इस मार्ग से दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही राहगीरों की मुसीबत बढ़ा देती है। वहीं, यहां से गुजर रहे राजकुमार ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद ही प्रशासन ने यहां बैरिकेड्स लगाए थे। अब फिर से बैरिकेड्स लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें