फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: थलोआं-भद्रवाह मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 12 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
थेनाला–भद्रवाह मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्ती चंबा के तेलका क्षेत्र की गाड़ी।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। चंबा जिले के साथ सटे जम्मू-कश्मीर के थेनाला गांव में थलोआं-भद्रवाह मार्ग पर एक आल्टो कार के खाई में गिरने से जिले की भजोत्रा पंचायत के दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुए हादसे में दो लोग घायल हुए है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत भजोत्रा के गरजिंडू गांव के संदीप कुमार उर्फ रिंकू (26) पुत्र नंदू और भजोत्रा गांव के चंद्रमणि (42) पुत्र चमारु राम के रूप में हुई। घायलों की पहचान कैलाश कुमार पुत्र अमरू और जर्म सिंह पुत्र भागी गांव भजोत्रा के निवासी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंचायत के ही रमेश कुमार की गाड़ी को जम्मू-कश्मीर में रिपेयर करवाने बाद संदीप कुमार उर्फ रिंकू उसे लेकर चंबा जिले में लौट रहे थे। रिंकु जम्मू-कश्मीर में कार रिपेयर और सर्विस की कंपनी में काम करते थे। इस गाड़ी में तीन और लोग सवार थे। जैसे ही वे शुक्रवार सुबह 7 बजे थेनाला के पास मोड़ पर पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच गंभीर रूप से घायल रिंकु और चंद्रमणि को जब अस्पताल ले जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। दो घायलों का उपचार भद्रवाह के डोडा स्थित अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी भद्रवाह सुरेश गौत्तम ने बताया कि हादसे में चंबा जिले के दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। हादसा कैसे हुआ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें