फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरा वाहन; दो महिलाओं की मौत, 28 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद सरोगा नाला में गिरी पिकअप। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सरोगा नाला सिंहा संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि, 27 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि, 17 घायल सिविल अस्पताल चुवाड़ी में दाखिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक समेत 29 लोग गाड़ी में सवार होकर मृतक के घर अफसोस जताने के लिए सिंहा गांव जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन लुढ़क कर सरोगा नाले में जा गिरा। वाहन को गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। चुवाड़ी थाना और बकलोह चौकी से पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकाल कर निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 31 वर्षीय आशा देवी पत्नी कुंज लाल निवासी फरोली और आरती देवी पत्नी संजीव कुमार फरोली को मृत घोषित कर दिया। चुवाड़ी अस्पताल में पुलिस की देखरेख में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एसडीएम भटियात की अगुवाई में नायब तहसीलदार ने मृतकों को बीस-बीस हजार, रेफर किए गए घायलों को 5-5 और उपचाराधीन मरीजों को 2-2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। वहीं, उपायुक्त डीसी राणा, एसडीएम भटियात बचन सिंह, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा, भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने मौके पर पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरोगा नाला सिंहा संपर्क मार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों और घायलों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें