चंबा। जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला, प्राथमिक पाठशाला रजेरा, रावमापा करियां, रावमापा कीड़ी और ग्राम पंचायत सराहन में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।
इसके अलावा जिला आयुुर्वेदिक अस्पताल बालू, चंबा मेडिकल कॉलेज, पीएचसी पुखरी, पीएचसी चनेड़, पीएचसी द्रड्डा, प्राथमिक पाठशाला भटका, पीएचसी राजनगर, रावमापा बरौर, रावमपा उदयपुर, रावमापा कियाणी, सीएचसी साहो, रावमापा मसरूंड, कन्या पाठशाला चंबा, सिविल अस्पताल किहार, सिविल अस्पताल सलूणी, पीएचसी तुंगाला, पीएचसी डियुर, पीएचसी सुंडला, पीएचसी सालवां, पीएचसी डंडी, पीएचसी बरंगाल, पीएचसी वांगल, पीएचसी बग्गी, पीएचसी भुनाड़, लोनिवि के विश्राम गृह किलाड़, रावमापा करियूणी, डब्ल्यूएचपी हिलौर, रावमापा सेचूनाला, एमसीएच किलाड़, मिडल स्कूल फिंडरू, डब्लयूएचपी चस्क, सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, सीएचसी बाथरी, पीएचसी बगढार, एनएचपीसी अस्पताल बनीखेत, जंगरोग पंचायत, सिविल अस्पताल तीसा, मोबाइल वैन तीसा, पीएचसी बौंदेड़ी, जुनास पंचायत, प्राथमिक पाठशाला बैड़ा, सत्यास, घुलेई, देवीकोठी और टेपा पंचायत में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।