चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से एक नामी कंपनी को परिसर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया। कंपनी जहां युवाओं का चयन करेगी तो वहीं, दूसरी तरफ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दो साल तक युवा नौकरी के साथ प्रशिक्षण भी हासिल करेंगे। परिसर साक्षात्कार 29 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित किया जाएगा। इसमें कंपनी 200 पद भरेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो साल बाद परीक्षा होने के बाद एनसीवीटी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 16,500 मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए बेरोजगार युवा ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। यह पहला मौका है जब चंबा में परिसर साक्षात्कार में चयनित होने के बाद बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण की भी व्यवस्था रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से हर माह परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। ताकि जिला के बेरोजगार युवाओं को निजी सेक्टर में नौकरी मिल सकें। विभाग द्वारा जहां जिला स्तर पर साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे है तो वहीं, दूसरी तरफ उपमंडल स्तर भी निजी कंपनियां रोजगार देने के लिए पहुंच रहे है। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार में चयनित युवाओं को जहां नौकरी मिलेगी तो वहीं, दो साल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।