फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा अस्पताल को एक और झटका, एडवांस स्टडी लीव पर गए दो डॉक्टर

Fri, 01 Jul 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा से आपदा की स्थिति अभी तक टली नहीं है। चिकित्सकों की कमी झेल रहे इस अस्पताल से दो और चिकित्सक एडवांस स्टडी के लिए चयनित हो गए हैं। जिनके जाने के बाद चंबा अस्पताल में चिकित्सकों की कुल संख्या कम होकर 11 रह गई है। जिनमें से दो चिकित्सक प्रबंधकीय कार्य से जुड़े हैं।
विज्ञापन


यानी अब कुल नौ चिकित्सकों पर 200 बिस्तरों के अस्पताल के भार के साथ ही रोजाना करीब एक हजार की ओपीडी समेत आपात कक्ष का भी जिम्मा आन पड़ा है। चंबा में कुल 22 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं और इनमें तीन विशेषज्ञ चिकित्सक लंबे समय से छुट्टी पर हैं।

हाल ही में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दे दिया है जबकि एक महिला चिकित्सक बीमार होने की वजह से छुट्टी पर हैं। इन सबके इस्तीफे न आने की वजह से फाइलों में यह सभी पद भरे हुए हैं। जिसकी वजह से नए चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पा रही है। चंबा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की वजह से लोग सड़क पर उतर चुके हैं और साझा मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन चंबा में खड़ा हो गया है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक सरकार की तरफ से चंबा अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती पर कोई स्थायी जवाब नहीं आया है और इस सब का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवाद की राजनीति ने रोके रेडियोलॉजिस्ट के रास्ते
चंबा अस्पताल की भरमौर के रेडियोलॉजिस्ट से मदद लेने की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते भरमौर में तैैनात रेडियोलॉजिस्ट को चंबा नहीं भेजा जा रहा है। चंबा अस्पताल से कई बार रेडियोलॉजिस्ट से तीन-तीन दिन दोनों जगह सेवाएं लेने का आह्वान किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि भरमौर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट चंबा में सेवाएं देने को तैयार हैं। लेकिन राजनीतिक पहुंच वाले लोग उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। जिसकी वजह से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मरीजों के अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं।

बार-बार भेजे जा रहे हैं रिमाइंडर : एसएमओ
चंबा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान का कहना है कि चंबा में चिकित्सकों के पद भरने को लेकर सरकार से मांग की गई है। भरमौर के रेडियोलॉजिस्ट को लाने के लिए भी रिमाइंडर भेजे गए। लेकिन राजनीतिक पहुं्च के चलते भरमौरवासी रेडियोलॉजिस्ट को चंबा में सेवाएं देने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंबा के लिए अलग से रेडियोलॉजिस्ट की मांग सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें