भरमौर के सांह पंचायत में आग से जली गौशाला।
- फोटो : Chamba
होली/भरमौर(चंबा)। जंगल में लगी आग की लपटों ने दो गोशालाओं सहित घास को स्वाह कर दिया। इससे प्रभावितों को लगभग 2 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने गोशाला में लगी आग को पानी, मिट्टी से बुझाने के प्रयास किया लेकिन आग की विकराल लपटों ने देखते ही देखते गोशालाएं जल गईं। हालांकि वे घरों को अग्निकांड की चपेट में आने से बचाने में कामयाब रहे। शनिवार को संबंधित क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन तैयार किया।
शनिवार सुबह 11 बजे जीना गांव के साथ लगते वन विभाग की जमीन में आग लग गई। धीरे-धीरे आग गांव की तरफ बढ़ती चली गई। इससे साहब सिंह पुत्र रुमी और रांझा राम पुत्र मोहर सिंह की गोशाला आग की चपेट में आ गई। साहं पंचायत के उपप्रधान बलवंत कपूर ने बताया कि आग लगने से गोशाला समेत अंदर रखा घास भी जल गया। गोशाला से उठते धुएं की लपटों को देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तैसे-जैसे आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग को गांव तक पहुंचने से पहले बुझा दिया।
नायब तहसीलदार ठांठू राम ने कहा कि जीना गांव में दो गोशालाएं जली हैं। उन्होंने कहा कि पटवारीको मौके पर भेजा गया है।
भरमौर के सांह पंचायत में गौशाला में लगी आग से उठता धुंआ।- फोटो : Chamba