फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर और पांगी के लिए बनाई जाएं सुरंगें

Tue, 25 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। विधायक डॉक्टर जनकराज ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी को शेष दुनिया से जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय सड़कें और सुरंगें बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश से प्रदेश और जिले में मची तबाही के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

इसकी वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। ऐसे में इस एनएच को सुविधाजनक करने के लिए उन्होंने बेहतर प्रयास करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क और सुरंग का निर्माण होने से भरमौर क्षेत्र सीधे बैजनाथ से जुड़ जाएगा। भरमौर के लोगों वाया चंबा होकर कांगड़ा या अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह उन्होंने पांगीवासियों की सबसे जरूरी मांग चैहणी सुरंग को बनाने की भी मांग उठाई। कहा कि पांगी घाटी सर्दियों के दौरान छह माह के लिए जिला मुख्यालय से कटी रहती है। इसलिए पांगीवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए सुरंग का निर्माण करना काफी जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि पांगी और भरमौर के लिए सड़कों और सुरंगों के लिए विशेष बजट का प्रावधान करवाएं। विधायक की मांगों को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है। इस दौरान विधायक ने केंद्रीय मंत्री को ठांगी से बनी माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें