फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेले में जलेबी, बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल भरे

Tue, 25 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के दौरान बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भरना शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने खाद्य स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले स्टॉलों में सफाई व्यवस्था की जांच की गई।
विज्ञापन

जहां पर सफाई को लेकर कमी दिखी वहां पर दुकानदारों को सफाई व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित सरकारी प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यहां पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच होगी। लैब की रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा। इस दौरान टीम ने जलेबी, गुलाब जामुन, बर्फी, बेसन, पकौड़ा और समोसे के सैंपल भरे। ये खाद्य उत्पाद मिंजर मेले के दौरान सबसे ज्यादा मात्रा में बिकते हैं। मेले में आने वाले लोग जहां इन उत्पादों का सेवन करते हैं तो वहीं इन उत्पादों को अपने साथ घर भी ले जाते हैं। इसकी पुष्टि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने की है। कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई को लेकर भी दुकानदारों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें