फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहुंता को छह विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची तरंगड़ा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय दुनी चंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मौके पर साहला स्कूल के प्रधानाचार्य पवन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और अपनी तरफ से 5100 रुपये की राशि आयोजन समिति को दी। उन्होंने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि खेलों की ओर अपनी रुचि बढ़ाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेलों से जहां व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तो वहीं, शारीरिक रूप से भी मजबूत रहता है। आयोजन सचिव यशपाल ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिहुंता और तरंगड़ा के बीच खेला गया। इस मैच में सिहुंता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरंगड़ा की टीम ने चार विकेट खोकर ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। तरंगड़ा की ओर से टिंकू ने 25 और अतुल ने 18 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें