फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाधित रही यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
पुराना बस अड्डा के पास नाली के कार्य के दौरान लगा गाड़ीयों का जाम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस स्टैंड के पास बीच सड़क में नाली बनाने के कार्य की वजह से तीन घंटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराने बस स्टैंड से बाजार की तरफ वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई। वाहनों को वाया सपड़ी होकर रवाना किया गया। पुलिस ने बीच सड़क पर बेरीकेड लगा दिए। अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। अव्यवस्था की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इन कतारों में कई रोगी वाहन भी फंसे रहे। हालांकि, पुलिस मुस्तैदी के साथ वाहनों को जाम से निकालती हुई नजर आई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की सड़क पर सुबह से शाम तक वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में नाली बनाने के लिए बंद की गई सड़क पर लोगों ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। राजेश कुमार, हंसराज, योगराज, कमल कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह, अमर चंद और धर्मपाल ने बताया कि छुट्टी वाले दिन नाली बनाने के कार्य को अंजाम दिया जाना चाहिए था। छुट्टी होने पर बाजार में लोगों और वाहनों की आवाजाही काफी कम होती है लेकिन, नगर परिषद ने लोगों की समस्या को दरकिनार करते हुए बुधवार सुबह नाली बनाने का कार्य शुरू कर दिया। तीन घंटे तक यह कार्य चला, जिसकी वजह से बाजार, कार्यालयों और मेडिकल कॉलेज जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मिट्टी में धंस गए वाहन
पुराने बस स्टैंड के समीप सुबह के समय नाली पर डाली गई मिट्टी में दो वाहनों के पहिये धंस गए। देखते ही देखते वाहनों का लंबा जाम लग गया। कीचड़ से वाहनों को बाहर निकालने के लिए भरसक प्रयास किए गए, जिससे वाहनों को क्षति भी पहुंची। आखिरकार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को वाया सपड़ी-चौंतड़ा शहर के लिए रवाना किया। साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

टूटे पेयजल पाइपों को दोपहर के समय जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने जोड़ने का काम शुरू किया। देरशाम तक टूटी लाइनों को विभागीय कर्मियों ने सुचारु किया। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के पास नाली की हालत काफी समय से खस्ता बनी हुई थी। इसलिए सड़क को उखाड़कर कर वहां पर सीमेंट की बड़े पाइप डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें