फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिलिंडर के लिए आड़े-तिरछे वाहन लगाने से लग रहा जाम

Wed, 01 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
करियां में आड़े तिरछे पार्क वाहनों के कारण लगा ट्रैफिक जाम। स्त्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
चंबा। करियां में रोजाना ट्रैफिक जाम लगने से राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं। लोग सिलिंडर लेने के लिए करियां में संचालित गैस एजेंसी में अपने वाहन लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में सड़क के किनारे अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा पार्क कर रहे हैं। इसक कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। बुधवार को भी दोपहर के समय काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। स्थानीय लोगों में सुरेंद्र ठाकुर, कुलदीप, हंसराज, हेमराज, सोनिया, मनीष और सुरजीत सिंह ने बताया कि सिलिंडर लेने के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन खुले स्थान पर पार्क करने चाहिए। साथ ही यहां पुलिस को एक यातायात पुलिस कर्मी तैनाती करना चाहिए ताकि राहगीरों व वाहन चालकों को रोजाना होने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें