फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटकों, स्थानीय ग्रामीणों ने किया योग का अभ्यास

Thu, 20 Jun 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार मैदान में योगा करते लोग।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार स्थित मैदान योगाभ्यास शिविर लगाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरिंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस योग सत्र को सफल बनाने के लिए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रतिका चोपड़ा ने भरपूर योगदान दिया। यह शिविर आयुष विभाग चंबा और प्रेरणा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक पारुल जसरोटिया ने किया। उन्होंने स्वयं आसन एवं प्राणायाम करके दिखाए। शिविर में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। दूसरी तरफ पर्यटक भी पहुंचे। डॉ. रतिका ने बताया कि योग से कई लाभ मिलते हैं। आयुष अधिकारी ने ध्यान, आलोम विलोम और कपाल भारती का अभ्यास करवाया। इस मौके पर काफी संख्या में लाग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सुंगल ने अंडर-14 टीम को 57 रन से हराया
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में सुंगल इलेवन ने अंडर-14 टीम को 57 रन से करारी शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। बताया कि मैच में सुंगल की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 166 रन बनाए। इसमें पंकज ने सर्वाधिक 49, अंशुल ने 39, कन्नू ने 25 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडर-14 की टीम 109 रन ही बना सकी। अंडर-14 टीम के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। सुंगल की टीम ने जीत के साथ प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें