फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर पर्यटकों से गुलजार डलहौजी

Sat, 31 Dec 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
पर्यटकों की भीड़ डलहौजी में उमड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष का स्वागत करने के लिए पर्यटन नगरी पूरी तरह तैयार है। नववर्ष का जश्न मनाने विभिन्न राज्यों से पर्यटकों की भीड़ डलहौजी उमड़ रही है।
विज्ञापन


पर्यटकों की मौजूदगी में डलहौजी के गांधी चौक, सुभाष चौक में चहल पहल रही। डलहौजी के सरकारी व निजी होटलों ने नववर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं बाकी नहीं रखी। वहीं कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। डीएसपी सागर चंद्र ने खुद कमान संभाली हुई है।

वहीं नववर्ष के जश्न में खलल डालने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। डलहौजी की तंग सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पर नियंत्रण करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं होटलों में सजावट देखते ही बनती है। पहाड़ों की रानी डलहौजी में हर तरफ नए साल की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कौल ने कहा कि निगम ने नए साल के अवसर पर डलहौजी के मणिमहेश होटल में जश्न का आयोजन किया है। इस मौके पर मणिमहेश क्वीन चुनी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें