फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरेडी में टूटी पेयजल लाइन, लोगों के घरों में घुसा पानी

Thu, 29 Dec 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मरेडी गांव में फटा पाइप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरौर पंचायत के मरेडी गांव में वीरवार को आईपीएच विभाग की पेयजल लाइन टूट गई। जिससे सारा पानी लोगों के घरों में पहुंच गया। पानी की बहाव इतना ज्यादा था कि गांव के तीन मकान इसकी चपेट में आए गए।
विज्ञापन


तीनों मकानों में पूरी तरह से पानी भर गया। एक मकान की दीवार पर पानी के बहाव की वजह से दरारें पड़ गई। जिससे मकान के ढहने का खतरा बढ़ गया है। आईपीएच विभाग द्वारा साहो से पानी उठाकर वाया मरेडी होकर जुम्हार के लिए पेयजल लाइन बनाई है। जिसका हाल ही में परीक्षण चल रहा था।

परीक्षण के दौरान पेयजल लाइन का एक भाग टूट गया। जिससे मरेडी गांव में पानी ही पानी हो गया। पानी की चपेट में आने से लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। गांव में अचानक आई पानी की बाढ़ को देखकर लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


अगर यह हादसा रात के समय होता तो शायद एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। जिसमें जान माल दोनों का नुकसान हो सकता था। प्रभावित लोगों ने आईपीएच विभाग से घरों को हुए नुकसान के बदले उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जल्द होगा पेयजल लाइन का मुआयना : एसडीओ
उधर, सहायक अभियंता हरविंद्र चौणा ने बताया कि उनके ध्यान में पेयजल लाइन टूटने का मामला लाया गया है। जल्द ही घटना स्थल का निरीक्षण करके नुकसान का जायजा लिया जाएगा। साथ ही पेयजल लाइन टूटने की खामियों को भी तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें