फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी का प्रवास कार्यक्रम जारी

Fri, 10 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14 से 19 अक्तूबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। 14 को वह रात 9:00 बजे शौर (पांगी) पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव वन विभाग के अतिथि गृह में रहेगा।
विज्ञापन

15 को प्रातः 9:30 बजे वह मिंधल माता मंदिर जाएंगे व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात साच स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल का दौरा करेंगे व दोपहर 1:30 बजे कुलाल गांव के लिए बनने वाले संपर्क मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
16 को प्रातः 10:30 बजे परियोजना सलाहकार समिति व दोपहर 1:00 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 5:00 बजे जिला स्तरीय फुल यात्रा मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 17 को प्रातः 10 बजे राजस्व मंत्री धरवास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे व 10:30 बजे तीसा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे बागवानी विकास मंत्री तीसा पहुंचेंगे और बागवानी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले बागवानी शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व उनका रात्रि ठहराव अतिथि गृह तीसा में रहेगा।
18 को वह प्रातः 9:00 बजे भरमौर के लिए प्रस्थान करेंगे व दोपहर 2:30 बजे अतिरिक्त आयुक्त सम्मेलन कक्ष भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति और स्थानीय क्षेत्र विकास समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 19 को प्रातः 10 बजे लेच पंचायत का दौरा करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें