फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन साल पहले बना शौचालय, अब तक नहीं मिली सुविधा

Fri, 06 Dec 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोग्गा के विद्यार्थियों को तीन साल बाद भी शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से तीन साल पहले इस शौचालय का निर्माण करवाया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति ने आरोप लगाया है कि शौचालय का निर्माण तय मानकों के अनुसार नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें परेशानियां पेश आ रही है। हालांकि, इस मामले को लेकर वे प्रशासन को भी अवगत करवा चुके है। लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2021 में शौचालय का निर्माण किया गया है। हालांकि, स्कूल के पास पुराने शौचालय है। मगर इन शौचालय की हालत काफी खराब है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि पंचायत की ओर से इस शौचालय का निर्माण किया है। हालांकि, पंचायत अपनी तरफ से कार्य पूरा होने की बात कह रही है। मगर कार्य अभी भी अधूरा है। तय मानकों के तहत शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 36 विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ को परेशानियां पेश आ रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय का शेष कार्य पूरा किया जाए और शौचालय स्कूल के हैंडओवर किया जाए।



स्थानीय पंचायत प्रधान बबीता कुमारी का कहना है कि इस बारे संबंधित वार्ड सदस्य को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही कार्य पूरा करवाया जाएगा और स्कूल के हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल प्रभारी ममता रतन का कहना है कि शौचालय तय मानकों के तहत नहीं बनाया गया है। इस बारे वह कई बार पंचायत को अवगत करवा चुकी हैं। अब तक आश्वासन ही मिल रहे हैं।

सिरोही। सिरोही जिला कलेक्टर से गरासिया समाज विकास सेवा समिति प्रतिनिधिमंडल, मेडिकल कॉलेज स्टूडे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें