फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी से विभाजन पर नई पंचायत मुड़ाह बनाई जाए : मान सिंह

Fri, 06 Dec 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी की बैठक प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान प्रस्ताव किया गया कि सलूणी पंचायत विभाजन पर नई पंचायत मुड़ाह बनाई जाए। सचिव टेक चंद ने बताया कि ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य सलूणी पंचायत के विभाजन और इंदिरा गांधी प्यारी बहना स्कीम पर चर्चा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पंचायत का क्षेत्र बहुत बड़ा है। जिसमें एक हजार से अधिक परिवार हैं। वार्डों की संख्या नौ है। इसमें देवगाह, गुठाण, कोटला, मुड़ाह, जटोता, कुंडेठी, ऐहणी, जड़ोगा, घुडेरा शामिल है। यह प्रस्ताव बीडीओ सलूणी के माध्यम से जिलाधीश को भेजा गया है। इस मौके उपप्रधान अनिल ठाकुर सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें