फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन टावर स्थापित फिर भी 10 किमी दूर जाकर अपनों से होती है बात

Thu, 15 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भैंठ, मटूण और लंगेरा में स्थापित बीएसएनएल के टावर जम्मू-कश्मीर के साथ सटे जिले के क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए 10 किलोमीटर दूर संघणी जाना पड़ता है। इससे लंगेरा, भैंठ, प्रियुंगल, मटूण, भुजण और रणनौट गांवों की 3,000 की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

वहीं, सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान भी परेशान हैं। उनको वॉकी टॉकी पर संदेश देना मजबूरी बना हुआ है। इससे पहल इन क्षेत्रों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इसके बाद किशन कपूर ने क्षेत्र में पहुंचे और टावर स्थापित करवा कर सुचारु करने का वादा किया। चुनाव के बाद से अब ये टावर शोपीस बने हुए हैं। हालांकि वर्तमान में चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने फिर से ग्रामीणों से टावर सुचारु करवाने का वादा किया है, जो कि पूरा नहीं हो सका।

टावर सुचारु करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन सांसद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना निर्णय टाल दिया। अब तक स्थिति नहीं बदली है। सुरेश कुमार, प्रधान भांदल
विज्ञापन

जेएंडके साथ सीमा पर तैनात जवानों समेत ग्रामीणों के लिए निगम के टावर चालू हो जाएं तो राहत मिलेगी। अर्चना कुमारी, सनूऊ
ग्रामीणों को मोबाइल पर बात करने के लिए 10 किमी का सफर तय कर संघणी का रुख करना पड़ रहा है। जल्द टावर शुरू करवाए जाएं। भोटी देवी, पंचायत प्रधान
भैंठ, मटूण, लंगेरा में स्थापित बीएसएनएल के टावरों को निगम प्रबंधन की ओर से चालू करवाया जाए। इससे ग्रामीणों, जवानों और स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी। प्यार चंद, ग्रामीण
जलाड़ी में टावर का कार्य करवाया जा रहा है। डेढ़ माह के भीतर इसे पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद ये सभी टावर चालू करवा दिए जाएंगे। अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें