three corona cases in chambaorona
चंबा। जिले में वीरवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए वहीं, 9 लोग स्वस्थ हुए हैं। देरशाम आई सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रैट में वीरवार को जांच के लिए भेजे गए 431 सैंपलों में से 428 सैंपल निगेटिव और तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
वहीं, आरटीपीसीआर लैब में बुधवार को जांच के लिए भेजे गए 211 सैंपलों में से 209 सैंपल निगेटिव, जबकि दो सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। कहा कि कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोग शक्तिदेहरा, चुराह और कोलकाता से ताल्लुक रखते हैं। वीरवार को नौ लोग स्वस्थ हुए तो वहीं तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। कहा कि जिले में अब तक 13585 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें वर्तमान समय में 56 लोग उपचाराधीन हैं।
वहीं, 13368 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चंबा में अब तक 159 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। जिले में वीरवार को 0.46 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट रहा। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की बात कही।