फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सेब के सही दाम न मिलने पर रोष

विज्ञापन
मंडियों में सही दाम न मिलने बारे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर से मिलने जाने से पहले बागवान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सेब के बागवानों को सही दाम न मिलने के कारण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि प्रदेश के किसान और बागवान सेब की फसल को मंडी में बेचने जा रहे हैं और उन्हें सही दाम न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैै।
विज्ञापन

मंडी में सेब के दाम इतने कम मिल रहे हैं कि सेब की पेटी, लेबर का खर्च, गाड़ी की ढुलाई आदि जोड़कर मेहनत का फल भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार को आदेश दें कि वे बागवानों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। कोरोना महामारी के दौरान ज्यादा नुकसान किसानों और बागवानों को उठाना पड़ा है।
उन्होंने मंडी मध्यस्थता योजना के तहत ए, बी, सी ग्रेड के सेब 60, 44, 24 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदे जाने, पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली कार्टन ट्रे की बढ़ी कीमत वापस लेने, प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिए जाने, सभी मंडियों में वजन के हिसाब से सेब को बेचने की व्यवस्था करने, खाद, बीज, कीटनाशक पर अनुदान बहाल करने, भरमौर क्षेत्र के अंदर कोल्ड स्टोर की व्यवस्था करने, मार्केटिंग यार्ड खोलने और आढ़तियों की यहीं पर फसल खरीदने की व्यवस्था करवाने की मांग की। इस मौके पर सुरेश ठाकुर, ओमप्रकाश, गौरी शंकर, विजय कुमार, भीमसेन, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें