फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ग्रां में दिनदहाड़े दिखे तीन भालू, लोगों में खौफ

विज्ञापन
तडग्रां के पास जंगल में विचरण करते भालू। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भड़ियांकोठी पंचायत के तड़ग्रां गांव के साथ लगते जंगल में वीरवार दोपहर को तीन काले भालू देखे गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर अन्य लोगों को भी सचेत कर दिया। तड़ग्रां के साथ लगते भड़ियांकोठी और झणेई गांव के लोग भी भालुओं के आतंक से सहम गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ये भालू गांव के आसपास पिछले कई दिन से मंडरा रहे हैं। कुछ दिन पहले भालुओं ने खेतों में मवेशियों के लिए रखे चारे को तहस-नहस कर दिया। हालांकि, अभी तक इन भालुओं ने किसी पर हमला नहीं किया है। लेकिन, समय रहते उन्हें गांव से दूर नहीं भगाया गया तो आने वाले समय में कोई भी अनहोनी हो सकती है। गौरतलब है कि तड़ग्रां गांव के लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए रोजाना सुबह शहर में जाते हैं।
शाम को घर लौटते समय अंधेरा हो जाता है। ऐसे में अकेले घर जाने के लिए उन्हें इन भालुओं का डर सता रहा है। ग्रामीणों योगराज, बंटी, सनी, ओम प्रकाश, ओंकार सिंह, रवि कुमार, चतर सिंह और केवल कुमार ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को रिहायशी बस्ती से दूर भगाने की व्यवस्था की जाए। उधर, वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि भालुओं को रिहायसी बस्ती से दूर भगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे अकेले शाम को अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें