फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्कूल में साबुन तक नहीं, दूसरा समय से पहले कर दिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के कई प्राइमरी स्कूलों में कोरोना नियमों की अनुपालना सही तरीके से नहीं हो रही है। इसी तरह का मामला मंगलवार को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कीड़ी में देखने को मिला। औचक निरीक्षण के लिए स्कूल में पहुंची टीम को स्कूल में हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं मिला। इसके अलावा स्कूल में नौनिहाल बिना मास्क पाए गए। साथ ही दो गज दूरी नियम की अवहेलना भी सामने आई। इसके अलावा स्कूल में तैनात एक अध्यापिका देरी से पहुंची। मौके पर मौजूद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उसके बाद टीम प्राइमरी पाठशाला लग्गा पहुंची, जहां पाया गया कि सोमवार को दोनों जेबीटी शिक्षक समय से पहले ही स्कूल बंद कर चले गए थे। इन अध्यापकों से विभाग ने जवाब मांगा है। औचक निरीक्षण के दौरान जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार और तरलेश बाली मौजूद रहे।
गौरतलब है कि एक तरफ सरकार की ओर से जहां स्कूल कोरोना महामारी के चलते लंबे समय बाद खोले गए हैं वहीं, कई स्कूलों में तैनात कुछ अध्यापक अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही कोरोना नियमों की अनुपालना भी सुनिश्चित नहीं बना रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में खामियां पाई गई हैं। कहा कि रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
सोमवार को शास्त्री रहा नदारद
मिडल स्कूल लग्गा में तैनात शास्त्री अध्यापक सोमवार को स्कूल से नदारद था। इसका पता हाजिरी का रजिस्टर देखने के बाद चला। इसके लिए उन्होंने मंजूरी नहीं ली थी। इस पर भी विभाग ने अध्यापक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें