फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में हुई चोरी

विज्ञापन
चंबा के राजीव गांधी कांप्लेक्स में मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले को लेकर कागजी कार्रवाई करते - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। राजीव गांधी शॉपिंग कांपलेक्स चंबा में स्थित मोबाइल दुकान में शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार देर रात चारों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से चार हजार नकदी और एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर लिया। इसका पता दुकानदार को तब चला जब, वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा और दुकान का ताला टूटा हुआ था। इसको लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल धर्म सिंह अपनी टीम के साथ जांच करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कांपलेक्स में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया। रात को अंधेरा ज्यादा होने की वजह से आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर नहीं आया। फिलहाल, पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस चोरी करने वाले का पता लगाने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें