फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा जिला चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला अब कोरोना संक्रमण से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया जबकि, दो लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या महज 15 रह गई है। इन सक्रमितों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। ऐसे में अब कोरोना रोगियों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिनोटिफाई कर दिए गए हैं। यानी अब इन अस्पतालों में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दाखिल किया जाएगा। साथ ही यहां तैनात स्टाफ को भी यथास्थिति ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए होली, किलाड़, सुरंगानी, सरू और डलहौजी में कोविड केयर हेल्थ सेंटर बनाए गए थे। सरू में 120, डलहौजी में 50, होली में 20, सुरंगानी में 20 और किलाड़ में 16 मरीजों को दाखिल करने की व्यवस्था की गई थी। वैश्विक महामारी के दौरान इन कोविड केयर सेंटरों का इस्तेमाल भी किया गया लेकिन, अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब इन कोविड केयर सेंटरों को स्वास्थ्य महकमे ने डिनोटिफाई कर दिया है। अब चंबा, तीसा और चुवाड़ी कोविड केयर हेल्थ सेंटर ही डिनोटिफाई करने को शेष बचे हैं।
एक कोविड केयर सेंटर में 4 चिकित्सक, 4 स्टाफ नर्सें, 4 फार्मासिस्ट और 4 चतुर्थ श्रेणी छह-छह घंटे तक ड्यूटी करते हैं। इनके खाने से लेकर रहने का प्रबंध भी कोविड केयर सेंटरों में ही किया जाता है। कोविड केयर सेंटरों में चिकित्सीय और अन्य स्टाफ की ड्यूटी के कारण पीएचसी, सीएचसी और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, अब धीरे-धीरे इन सेंटरों के डिनोटिफाई हो जाने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि डलहौजी, सरू, होली, सुरंगानी और किलाड़ के कोविड हेल्थ केयर सेंटरों को डिनोटिफाई किया गया है। कहा कि चंबा, तीसा और चुवाड़ी को अभी डिनोटिफाई नहीं किया जा सका है। कहा कि कोरोना के मामले कम होने के बाद ये निर्णय लिया गया है। कहा कि लोगों को अभी भी कोरोना नियमों का पालन करना वेहद अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें