फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जिम्मा विस चुनाव हारे प्रत्याशियों के हवाले

विज्ञापन
The responsibility of victory is handed over to the candidates who lost the Vis election
विज्ञापन
चंबा। मंडी लोकसभा सीट की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भरमौर और पांगी क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा मत दिलवाने का जिम्मा पूर्व में हार का मुंह देख चुके नेताओं के हवाले रहेगा। चुनावी कैंपेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नाम और दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

चर्चा है कि जिन्हें 2017 के चुनाव में मतदाताओं ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, उन्हीं के कंधे पर मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी के मतदाताओं को रिझाने का जिम्मा सौंप दिया गया है। जनजातीय क्षेत्र से दोनों प्रत्याशी लीड लेना चाहेंगे। इसके लिए एक तरफ जहां शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने हुंकार भरी तो वहीं, रविवार को भी भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह भरमौर क्षेत्र में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विस चुनाव में भाजपा को मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत मिली थी। राम स्वरूप शर्मा सांसद बने लेकिन कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया है। बहरहाल, सीट खाली होने के चलते अब उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी 2022 में होने वाले विस चुनाव में भरमौर विधानसभा क्षेत्र की दिशा और दशा भी यहीं से तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें