फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एसडीएम कोर्ट पहुंचा घरेड़ पंचायत के प्रधान पद पर चुनाव का मामला

Wed, 03 Jun 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मत से हारे प्रत्याशी ने दी एसडीएम दी शिकायत, दोबारा मतगणना की मांग
विज्ञापन

मतगणना के दौरान गिनती में फेरबदल करने का भी लगाया आरोप
एसडीएम ने दस जून को सभी प्रत्याशी व पीठासीन अधिकारी बुलाए

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर क्षेत्र की पंचायत घरेड़ में प्रधान पद के चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार प्यार सिंह प्यारु और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया, मतगणना और पुनर्मतगणना में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
अब प्रशासनिक स्तर से आगे बढ़कर यह मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया है। उन्होंने एसडीएम कोर्ट में चुनाव में हुए मतदान की दोबारा से मतगणना की मांग की है। एसडीएम ने दस जून को सभी प्रत्याशी और पीठासीन अधिकारी बुलाए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, मतगणना वाले दिन तीन बार दोबार से मतगणना हुई, दो बार दोनों प्रत्याशी टाई रहे लेकिन तीसरी बार विरोधी प्रत्याशी को एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें शक है मतों की गणना सही नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार प्यार सिंह प्यारु को कुल 377 वोट मिले थे। विरोधी को 378 मत बताकर एक वोट से विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चुनाव चिह्न पर लगी हल्की मुहर को भी रद्द वोटों में शामिल किया गया जबकि मतदाताओं ने वोट उनके पक्ष में डाला था। ऐसे करीब 10 वोट थे जो रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन


विवाद इस बात को लेकर भी है कि जो प्रत्याशी एक मत से विजेता घोषित की गई हैं, उनका पति पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। ऐसे में आशंका जताई है कि वोटों की गिनती में फेरबदल हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोबारा प्रशासन के समक्ष मतों की गणना होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी सरकारी कर्मचारी की ओर से अपनी पत्नी के चुनाव में सक्रिय हस्तक्षेप करना आचार संहिता और सरकारी नियमों के खिलाफ है। जिसके ऊपर सभी लोगों की निगाहें हैं। एसडीएम विकास शर्मा ने बताया कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें