फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चावल की अंतिम बोरी में थे कीड़े, ग्राहक को दिया नया कोटा

Mon, 29 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सस्ते राशन के डिपो में रखी अंतिम बोरी कीड़े वाले चावल की होने की बात खाद्य आपूर्ति निगम ने स्वीकार की है। इतना ही नहीं, निगम ने मामले की जांच बिठाते हुए खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीण किशोरी रेहला के घर पहुंच कर कीड़े लगे चावल वापस लेकर उसे चावल का नया कोटा भी दे दिया है। साथ ही साफ किया है कि चावल की अंतिम बोरी से जिस-जिस ग्राहक को चावल दिए गए है, उनकी शिकायत पर चावल वापस ले लिए जाएंगे। इस मामले में जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक करण ठाकुर ने बताया कि डिपो में चावल की अंतिम बोरी में कीड़े हो सकते हैं। विभागीय निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें