चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडा में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की रेनू और चौथी की जिया शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चेयर रेस में पांचवीं की पूनम प्रथम रहीं। पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्य और प्रभारी पवन कुमार इस दौरान मौजूद रहे। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं के आदर्श खन्ना और रितेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज में पांचवीं की शांति और कैरम बोर्ड में नीरज और ज्योति ने बाजी मारी।