फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाकी की पहचान पर चढ़े मनमर्जी के रंग

Mon, 16 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में रंग बिरंगी जैकेट में डयूटी देता पुलिस  जवान। संवाद।
विज्ञापन
चंबा में ताक पर रखे ड्रेस कोड, कोई नीली तो कोई खाकी वर्दी पर पहन रहा अलग रंग की जैकेट
विज्ञापन

मुख्य चौक से मेडिकल कॉलेज और हरदासपुरा तक ड्यूटी पर तैनात जवानों की वर्दी में नहीं दिख रही एकरूपता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आम लोगों को नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस खुद वर्दी के अनुशासन से भटकती नजर आ रही है। शहर के मुख्य चौक, मेडिकल कॉलेज, भरमौर चौक, जुलाहकड़ी और हरदासपुरा समेत विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों की वर्दी में एकरूपता नहीं दिख रही है।
कोई खाकी वर्दी के ऊपर नीली जैकेट पहने है तो कोई नीली वर्दी पर खाकी जैकेट में नजर आ रहा है। कई जवान विभाग की ओर से निर्धारित जैकेट के बजाय बाजार से खरीदी गई अलग-अलग रंग और डिजाइन की जैकेट पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि शहर से मुगला तक यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवानों के पहनावे में भी यही स्थिति बनी हुई है। वहां से गुजरने वाले पुलिस अधिकारी भी इस अनियमितता को देखकर अनदेखा कर रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान वर्दी के अनुरूप ही जैकेट पहनना अनिवार्य है। अलग-अलग जैकेट पहनने का मामला उनके ध्यान में लाया गया है। सभी जवानों को वर्दी के रंग के अनुसार जैकेट पहनने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्दी स्पष्ट न होने से चालान पर भी सवाल
कई बार सड़क पर तैनात जवान पूरे निर्धारित पहनावे में नजर नहीं आते। ऐसे में वाहन चालक उन्हें ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के रूप में पहचान नहीं पाते। बावजूद इसके यातायात नियम तोड़ने पर बाद में चालान किए जाने से व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सरकारी खर्च के बावजूद निजी जैकेट का इस्तेमाल
पुलिस जवानों को हर वर्ष वर्दी और दो साल में एक बार जैकेट उपलब्ध करवाई जाती है। इन पर सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। बावजूद इसके ड्यूटी के दौरान निर्धारित जैकेट के बजाय निजी पसंद के पहनावे का इस्तेमाल अनुशासन और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस कर्मियों की वर्दी में एकरूपता नजर नहीं आ रही है। अलग-अलग रंगों की जैकेट पहनने से पुलिस कर्मियों की वर्दी का निर्धारित स्वरूप भी बदलता दिखाई दे रहा है। - मनु ठाकुर

जब पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों को वर्दी पहनने के नियमों का पालन करवाने के लिए जिम्मेदार है तो फिर इन नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। - अशोक कुमार

वर्दी और जैकेट उपलब्ध करवाई जाती हैं तो फिर कर्मचारी अपनी पसंद के रंग और डिजाइन की जैकेट क्यों पहन रहे हैं। ड्रेस कोड को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए हैं। - संजय शर्मा
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में रंग बिरंगी जैकेट में डयूटी देता पुलिस  जवान। संवाद।

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में रंग बिरंगी जैकेट में डयूटी देता पुलिस  जवान। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें