फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नोटिस के साथ आएगा फोन, आपके ऋण की किस्त अभी तक नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में अब ऋण की किस्त जमा न करवाने पर निगम की ओर से फोन किया जाएगा। ऋण धारकों को फोन के जरिए ऋण की किस्त जमा करवाने के बारे में निर्देशित किया जाएगा। यह व्यवस्था अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम की ओर से शुरू कर दी है। एक तरफ जहां नोटिस भी भेजे जा रहे है तो वहीं, दूसरी तरफ कॉल करके भी ऋण धारकों को किस्त जमा करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। निगम के यह प्रयास भी काफी सार्थक सिद्द हो रहे है। इसके लिए निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार एससीएसटी कॉरपोरेशन की ओर से कई प्रकार की ऋण योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
विज्ञापन


इन योजनाओं में महिला समृद्धि योजना, स्वरोजगार और हस्त शिल्प विकास योजना सहित अन्य योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। इन योजनाओं को शुरू करने का मकसद ऋण लेकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है, ताकि बेरोजगार ऋण की राशि से अपना कारोबार शुरू कर सकें। निगम की ओर से इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इन योजनाओं में आवेदन करने बारे अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन कई बार ऋण की किस्त लोग समय पर जमा नहीं करवा रहे है। ऐसे में उन्हें नोटिस दिए जाते है। अब कॉल करके भी ऋण धारकों को सूचित किया जा रहा है। ताकि वे समय रहते ऋण की किस्त जमा करवा सकें।

एससीएसटी कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि निगम द्वारा अब कॉल करके ऋण धारकों को किस्त जमा करवाने बारे सूचित किया जा रहा है। जो लोग फोन करने के बाद भी किस्त जमा नहीं करवा रहे उन्हें नोटिस भी भेजे जाते है, ताकि रिकवरी होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें