फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट-सनवाल रूट की बस बीच राह हांफी

Fri, 14 Apr 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। पठानकोट-सनवाल रूट की हिमाचल परिवहन निगम की बस शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे तीसा जीरो प्वाइंट के पास बीच राह हांफ गई। बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे पार्क कर क्रमवार सवारियों को सड़क पर उतारा। बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण बस में सवार 40 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बस के ठीक होने का इंतजार करने के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर आखिरकार सवारियों को मजबूरन दो किलोमीटर पैदल चलकर काॅलोनी मोड़ पहुंचना पड़ा। यहां से आगे सवारियों को अपने निर्धारित रूटों पर अन्य बसों के जरिये ही निकलना पड़ा। निगम की बस के बीच राह हांफ जाने से सवारियां प्रबंधन की लचर सेवाओं को कोसती दिखीं।
विज्ञापन

बस में सवार मनोहर लाल, अरविंद्र कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, किशन चंद, दिलीप कुमार, हरिया राम, कमलेश कुमार, सुनीता देवी, कामनी देवी, अच्छरी देवी आदि ने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा जीरो प्वाइंट के पास बस में तकनीकी खराबी आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि पूरा किराया अदा करने के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें सवारियों को आधे रास्ते ही छोड़ रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि यदि रात के समय बीच राह बस खराब हो जाती तो उनकी मुसीबतें काफी बढ़ जानी थीं। खैर, सवारियों ने प्रबंधन से जिले के दुर्गम क्षेत्रों में खटारा बसें न भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें