फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में दिन-दहाड़े पहुंचा भालू, ग्रामीण खौफजदा

विज्ञापन
होली में भालू के हमले से जान बचाने के लिये भागते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों जहां तियारी में मादा भालू ने बच्चे के साथ ग्रामीण को लहूलुहान कर दिया था वहीं मंगलवार को निर्माणाधीन परियोजना की एडिट -5 में भालू आ धमका।
विज्ञापन

भालू दिखते ही परियोजना में जुट कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। एक कर्मी भालू की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हो हल्ला होने के बाद भालू भाग गया। दूसरी तरफ होली बाजार में भी एक भालू देखा गया। यहां लोगों ने शोर मचाकर भालू को नदी के पार भेजा।
गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र में रिहायश काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब जंगलों में विचरण करने वाले भालुओं को सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से भालू रिहायशी क्षेत्रों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें