फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 35 दिन बाद भी टेस्ट नहीं हुए शुरू

Sat, 05 Aug 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 35 दिन बाद भी मरीजों को टेस्ट करवाने में राहत नहीं मिल पाई है। मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में अभी तक मरीजों के मुख्य टेस्ट शुरू नहीं किए गए हैं। थायराइड से लेकर सीबीसी और यूरिन के टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को अभी भी निजी लैबों में मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। 35 दिन बाद भी अस्पताल प्रबंधन प्रयोगशाला में टेस्ट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला जरूरी सामान उपलब्ध नहीं करवा पाया है। वहीं नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मरीजों को हो रही है जिनके पास निजी लैबों में देने के लिए पैसे नहीं होते। ऐसे मरीजों को अपना इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। तीमारदारों हरनाम सिंह, किशोर गुप्ता, धर्मपाल, राकेश ठाकुर, चंद राम, नरेंद्र, विनोद कुमार और संजय शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की लैब में 35 दिन से मरीजों के टेस्ट बंद हैं। इसको लेकर कोई भी आवाज नहीं उठा रहा है। इसका यही मतलब है कि मरीजों की परेशानी से किसी को कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि समाज सेवी संस्थाएं अस्पताल में मरीजों को फल बांट कर वाहवाही लूटने के लिए तो शीघ्र पहुंच जाती हैं लेकिन मरीजों को एक महीने से पेश आ रही परेशानी का समाधान करवाने के लिए कोई भी समाज सेवी संस्था आगे नहीं आई है।
चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों के टेस्ट शुरू करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द लैब में सामान उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें