फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार गुल हो रही बिजली, किसे करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। ग्राम पंचायत कियाणी में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से बार-बार बिजली गुल हो रही है। ऐसे में प्रचंड गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि बिजली बोर्ड की ओर से शिकायत के लिए कोई दूरभाष नंबर तक नहीं दिया गया है। ऐसे में लोगों को शिकायत करने के लिए काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार बोर्ड को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, विनोद कुमार, महबूब आलम, विजय कुमार, राज कुमार, कुलदीप कुमार और देसराज ने बताया कि वीरवार को भी पूरी रात बिजली गुल रही। उन्होंने बताया कि सुबह के समय आधा घंटा ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई जबकि दिनभर आंखमिचौनी का दौर जारी रही। उन्होंने बिजली बोर्ड पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बोर्ड बिल तो समय पर जारी कर देता है लेकिन जब बिजली संबंधित समस्या को दुरुस्त करने की बारी आती है तो इस पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि समस्या का समाधान करने के साथ ही शिकायत दूरभाष नंबर जारी किया जाए। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही कनिष्ठ अभियंता को नंबर जारी करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें