फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठियार में भालू का आतंक, ग्रामीणों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत रठियार के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली भालुओं को पंचायत से बाहर खदेड़ा जाए। इस मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण राजिंद्र कुमार, दरबार सिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, जगदीश कुमार, ओम प्रकाश, किशोरी लाल, नीरज कुमार और रवि कुमार ने बताया कि पंचायत में इन दिनों भालू की दहशत है।
विज्ञापन

इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही है तो वहीं खेत से चारा लाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में भालू देखा जा रहा है जिससे लोग काफी खौफजदा हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसके बारे में उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें