मंगला (चंबा)। ओहली-मंगला क्षेत्र में इन दिनों भालू के लगातार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वीरवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों ने रास्ते में भालू को देखा जिससे लोग सहम गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में जीतू, बबलू, अशोक कुमार, मनोज, ओमप्रकाश, विशाल कुमार, पूजा कुमारी और मीना देवी ने बताया कि क्षेत्र में दिन-रात भालू का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार वन विभाग को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्कूली बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं जबकि खेतों में काम करने वाले लोग भी भय के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी न हो। संवाद