फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर के बडग्रां स्कूल में गैरहाजिर मिले शिक्षक

Mon, 19 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल भरमौर में बड़ग्रां स्कूल में शिक्षक गैरहाजिर पाए गए हैं। पंचायत प्रधान ने  सोमवार को स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में तैनात दोनों शिक्षक मौजूद नहीं थे। स्कूल में करीब 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन दूरदराज में होने की वजह से शिक्षक यहां अक्सर गैर हाजिर रहते हैं। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान से की थी।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान काहन सिंह कपूर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वे सोमवार को जब स्कूल पहुंचे  तो दोनों शिक्षक नहीं थे और बच्चे खेलकूद में मस्त थे। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है और अपनी मौज-मस्ती के लिए शिक्षक  स्कूल से गायब होकर बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों की शिकायत वे भरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे।

उन्होंने शिक्षा विभाग से भी आह्वान किया है कि यदि कोई शिक्षक छुट्टी पर रहता है तो स्कूल में वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं। उधर, इस संबंध में बीपीईओ  देस राज ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक का तबादला हो गया है। जबकि एक अन्य ने कोर्ट में पेशी के लिए छुट्टी ली थी। इसलिए स्कूल में कोई भी शिक्षक नहीं था। हालांकि वे इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि स्कूल के दोनों शिक्षक छुट्टी पर थे तो शिक्षा विभाग ने किसी दूसरे स्कूल से डेपुटेशन पर शिक्षक को स्कूल क्यों नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें