प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विरोध रैली निकालते युवा कांग्रेस भरमौर के पदाधिकारी।
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। साथ ही चाय-पकौड़े का स्टाल लगाकर अपना विरोध जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरमौर के पुराने बस स्टैंड से लेकर चौरासी परिसर तक आक्रोश रैली भी निकाली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने बताया कि युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश के हर बूथ पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप मनाया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन, आज युवा नरेंद्र मोदी की गलत नीति के कारण दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर पूर्व युवा प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।