फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धरवास में 94 बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन की बूंदें

Thu, 24 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर में 54 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। 11वें आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरवास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 94 बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाई गईं, जबकि 54 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण और 37 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम में वूल फेडरेशन के बीओडी वीर सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयुष अधिकारी डॉ. अंजना कुमारी ने आयुर्वेद दिवस और इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद रोगों के उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम की पद्धति है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित योग-व्यायाम, सीमित स्क्रीन टाइम और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। पोषण, एनीमिया की रोकथाम और स्थानीय औषधीय पौधों के संरक्षण की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान बिलो नेगी ने आयुर्वेद, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार रखे। शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें