फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बालू पुल को चौड़ा करने के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
बालू पुराने पुल के मरम्मत कार्य में जुटे कामगार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते बालू पुल को चौड़ा करने की संभावनाओं पर कवायद शुरू हो गई है। नगर परिषद चंबा की ओर से तैयार किए गए प्लान में बालू पुल को भी शामिल किया गया है। पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसे चौड़ा करने के भी प्रयास किए जाएंगे। रविवार को पुल का जियो टेक्निकल सर्वे शुरू हो चुका है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। सर्वे रिपोर्ट के तहत डीपीआर बनाई जाएगी। हालांकि, यह कार्य काफी लंबा है लेकिन, नगर परिषद एनएनटी कंपनी के साथ मिलकर इस प्रस्ताव को पूरा करने में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर का कायाकल्प करने के लिए नगर परिषद चंबा ने 450 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया है। नगर परिषद एनएनटी कंपनी के साथ मिलकर काम कर रही है। इस संबंध में एक सप्ताह पहले ही बैठक हुई थी और सभी वार्ड पार्षदों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत सभी वार्डों में पार्किंग निर्माण करने से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने के संबंध में भी प्लान बन रहा है।
अगर प्रस्ताव को विश्व बैंक से मंजूरी मिलती है तो शहर में तमाम विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे न केवल चंबा शहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद होने से स्थानीय लोगों सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को भी काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि कंपनी की ओर से बालू पुल का जियो टेक्निकल सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक यह सर्वे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें