फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से नहीं पहुंची दूध और ब्रेड की सप्लाई

विज्ञापन
चंबा की ग्राम पंचायत बडग्रां, पूलन, घरेड़, चौबिया के बाशिंदे बर्फबारी के बीच बाजार से खाद्य सामग्? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चार दिन बीत जाने के बावजूद चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी उत्पादों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, भरमौर में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंचे एक दर्जन सैलानी भी वहां फंसे हुए हैं, जो सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले बर्फबारी के दिनों सड़क पर फिसलन से वाहनों को बचाने के लिए रेत बिछाई जाती थी, लेकिन इस बार यह कार्य कछुआ गति से चल रहा है। इसकी वजह से वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानी लोगों में एनएच प्राधिकरण के खिलाफ रोष है। सड़क बंद होने से लोगों को ताजा सब्जी, दूध, ब्रेड इत्यादि नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, बर्फबारी से पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया था। बावजूद इसके मार्ग को बहाल करने में लेटलतीफी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें