फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें गिरने से खड़ामुख-होली मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। कबायली क्षेत्र होली में मौसम खुलने के बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। खड़ामुख से होली मार्ग पंगीरा के पास चट्टानें और जगह-जगह भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़ा हुआ है। मार्ग बंद होने से लोगों को पैदल ही खड़ामुख से होली का रुख करना पड़ रहा है। लिहाजा, ग्रामीण बर्फ पर गिरते-पड़ते अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर खड़ामुख-होली मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी के कारण खड़ामुख-होली मार्ग चार दिन से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और दिहाड़ी लगाकर परिवारों का पालन-पोषण करने वाले ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लोगों को अपने रिस्क पर बर्फ पर घंटों पैदल चलकर बाजार और काम की तलाश में जाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से क्षेत्र में चार दिन से घरेलू गैस की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई है। लिहाजा, लोगों को आग जलाकर ही काम चलाना पड़ रहा है।
दिलीप कुमार, नरेश कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वे ढाई से तीन फीट की बर्फबारी को पार कर होली बाजार में खाद्य सामग्री लेने के लिए पहुंचे हैं। इसके अलावा खड़ामुख तक बर्फ होने से वे चंबा का रुख नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से मशीनरी और मैन पावर के जरिये मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है। लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जालम शर्मा ने कहा कि कई साल बाद होली में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण बंद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने में मशीनरी और लेबर जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें